5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs NZ 1st Test: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, 140 रन बनाने के बावजूद मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

ENG vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: इंग्लैंड को पहली पारी में 140 रन पर ढेर करने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने 12 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। केन विलियमसन और रचिन रविंद्र खाता भी नहीं खोल पाए थे, तो डेवोन कॉनवे ने 1 और कप्तान टॉम लेथम ने 3 रन बनाए।

2 min read
Google source verification
England Team Celebrating Kane Williamson Wicket

केन विलियमसन के विकेट का जश्न मनाती इंग्लैंड टीम (फोटो- England Cricket)

England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 16 विकेट गिरे। पहले इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई और बाद में न्यूजीलैंड ने 30 रन तक पहुंचने में 6 विकेट गंवा दिए। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेन फिलिप्स ने नाथम स्मिथ के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 61 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

विलियमसन नहीं खोल पाए खाता

इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान टॉम लाथम सिर्फ 3 रन ही बना सके। वहीं, डेवोन कॉनवे को ओली रोबिन्सन ने महज एक रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। केन विलियमसन बिना खाता खोले आउट हुए, तो रचिन रविंद्र को भी ओली रोबिन्सन ने जीरो पर पवेलियन भेजा।

डेरिल मिचेल 12 रन ही बना सके, जबकि टॉम ब्लंडेल 21 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन ही बना सके। दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेन फिलिप्स 31 और नाथन स्मिथ 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 79 रन पीछे है। रोबिन्सन ने महज 10 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, गस एटकिंसन और जोश टंग ने एक-एक विकेट चटकाया।

ब्रूक ने खेली शानदार पारी

इससे पहले, इंग्लैंड के बल्लेबाज भी अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करते नजर आए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन डकेट 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एमिलियो गे 8 रन ही बना सके। जैकब बेथेल सिर्फ 6 रन बनाकर विलियम ओ'रूर्के का शिकार बने। जो रूट सिर्फ एक रन ही बना सके। हालांकि, हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 10 चौके की मदद से 56 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

काइल जेमीसन ने झटके 5 विकेट

कप्तान बेन स्टोक्स 12 रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, गस एटकिंसन (4 रन) और ओली रोबिन्सन (1 रन) बल्ले से फेल रहे। जोश टंग 10 रन बनाकर नाबाद रहे, तो शोएब बशीर ने 14 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में काइल जेमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट निकाले। वहीं, नाथन स्मिथ ने 3 और ओ'रूर्के ने 2 विकेट चटकाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026