हालांकि आधिकारिक घोषणा इंग्लैंड के आखिरी ग्रुप मैच के बाद ही होगा। इंग्लैंड का नेट रनरेट भी काफी खराब है और ऐसे में उन्हें नामिबिया और ओमान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी। यह तो तब है जब स्कॉटलैंड की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की उम्मीद की जा रही है। अगर स्कॉटलैंड जीत जाए या बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाए तो इंग्लैंड सुपर 8 के पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो जाएगी।