11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs AFG: अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्रिकेट फैंस विवाद की शिकायत PCB चीफ रमीज राजा आईसीसी से करेंगे

PAK vs AFG: बुधवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जहां पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रोमांचक तरीके से 1 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बाद दोनों टीमों के क्रिकेट फैंस मैदान पर ही भिड़ गए और इस बात की शिकायत पीसीसी चीफ रमीज राजा आईसीसी से करने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
PAK vs AFG

PAK vs AFG

PAK vs AFG Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में बीते बुधवार को सुपर 4 का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत नसीब हुई और अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान तो फाइनल में पहुंच गया वहीं अफगानिस्तान का सपना टूट गया। पाकिस्तान के जीत के बाद दोनों टीमों के क्रिकेट फैंस दर्शक दीर्घा में आपस में लड़ते हुए नजर आए, दोनों ही टीमों के फैंस ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए और कुर्सियां फेंकी। इस विवाद को लेकर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा आईसीसी से शिकायत करने जा रहे हैं।

ICC से करेंगे शिकायत:

गौरतलब है कि पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान मैच खत्म होने के बाद दर्शक अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाए और बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए। इस विवाद के बाद पीसीबी चीफ रमीज राजा ने कहा है देखिए उपद्रव क्रिकेट में नहीं होना चाहिए। यह क्रिकेट के लिए लाभदायक नहीं होता, हम इसको लेकर ICC को एक पत्र लिखेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे। हम जो भी कर सकते हैं वह सब करेंगे। क्योंकि जो सब देखने में आया वह बहुत खराब था और यह पहली बार नहीं हुआ है। जीत हार लगी रहती है, बहुत अच्छा मुकाबला था लेकिन दर्शकों को अपने इमोशन काबू में रखने चाहिए

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: 3 गेंदबाज जो आज भारत को अफगानिस्तान पर जीत दिला सकते हैं

इसके अलावा रमीज राजा ने कहा 'इस विवाद के बाद हमारी टीम भी खतरे में पड़ सकती थी। वहीं क्रिकेट का कंपीटिशन माहौल नहीं होगा तो आप एक देश के तौर पर क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ सकते। हम इस पूरे मामले को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हैं और आईसीसी को एक पत्र लिखेंगे। साथ ही जो भी प्रोटोकोल होगी उसे फॉलो की जाएगी, उन्होंने इस पूरे विवाद को तूफान-ए-बदतमीजी करार दिया है।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG Super Four LIVE Updates, Asia Cup 2022

आपको बता दें अगर अगर रमीज राजा को पाकिस्तान अफगानिस्तान क्रिकेट फैंस विवाद की शिकायत करनी है तो पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से करनी होगी। उसके बाद ही वह आईसीसी का दरवाजा खटखटा सकते हैं क्योंकि यह टूर्नामेंट आईसीसी का नहीं बल्कि एशियन क्रिकेट काउंसिल का है।