चौथे दिन ही तय हो गई थी हार-
गौरतलब हो कि इस टेस्ट में कंगारू टीम को जीत के लिए चौथी पारी में 462 रनों का भारी भरकम लक्ष्य मिला था। किसी भी टेस्ट की चौथी पारी में जब 400 से ज्यादा रनों का लक्ष्य मिलता तो बड़ी हार लगभग तय मानी जाती है। लेकिन इस विशाल टारगेट के बाद भी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, वो उनके हार से पहले हार न मानने की जिजीविषा को दिखाता है।