6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs NZ: विलियम्सन के शतक से सेट हुआ आखिरी दिन का रोमांच, मैच और सीरीज दांव पर

न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 198 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है जबकि उसके छह विकेट शेष है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Dec 07, 2018

KANE WILLIAMSON

PAK vs NZ: विलियम्सन के शतक से सेट हुआ आखिरी दिन का रोमांच, मैच और सीरीज दांव पर

नई दिल्ली। कप्तान केन विलियम्सन और हेनरी निकोलस के बीच पांचवे विकेट के लिए हुई 212 रन की अविजित साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 272 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। न्यूजीलैंड को अब तक 198 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है जबकि उसके छह विकेट शेष है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे जबकि वहीं, पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 348 रन का स्कोर खड़ा किया था।


विलियम्सन का शतक-
स्टंप्स के समय विलियम्सन 282 गेंदों पर 13 चौके और निकोलस(नाबाद 90) 243 गेंदों पर आठ चौके लगाकर नाबाद लौटे। विलियम्सन के 19वें शतक से न्यूजीलैंड निर्णायक मुकाबले में अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। आखिरी दिन मैच में न्यूजीलैंड कुछ और रन जोड़ पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करेगा और जल्द समेट मैच के साथ-साथ सीरीज जीतना चाहेगा। विलियम्सन ने इस पारी के दौरान 282 गेंदों पर 13 चौके लगाकर नाबाद 139 रनों की पारी खेली।


चौथे दिन का खेल-
कीवी टीम ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन की शुरुआत दो विकेट पर 26 रन से आगे खेलकर किया। मेहमान टीम ने अपना तीसरा विकेट 37 के स्कोर पर विलियम सोमरविले (4) के रूप में खोया। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (22) भी टीम के 60 के स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा टॉम लाथम ने 10 और जीत रावल खाता खोले बिना आउट हुए। विलियम्सन और निकोलस ने इसके बाद न्यूजीलैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया। कप्तान विलियम्सन का यह 19वां शतक है। हालांकि इसके लिए न्यूजीलैंड को यासिर का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने 80 और 106 के निजी स्कोर पर दो बार विलियम्सन का कैच छोड़ा। पाकिस्तान के लिए शाहीन आफरीदी और यासिर ने अब तक दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं।