15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: पाक के मैच हारने पर बिगड़ी पाकिस्तानी चाचा की तबीयत! स्‍टेडियम से सीधे ले जाया गया अस्‍पताल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जबरा फैन पाकिस्तानी चाचा उर्फ शिकोगा चाचा के नाम से मशहूर बशीर चाचा शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारत-पाक मैच देखने पहुंचे थे, लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

2 min read
Google source verification
pakistan-cricket-fan-chicago-chacha-hospitalized-in-ahmedabad-ind-vs-pak-world-cup-2023.jpg

पाक के मैच हारने पर बिगड़ी पाकिस्तानी चाचा की तबीयत! स्‍टेडियम सीधे ले जाया गया अस्‍पताल।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जबरा फैन पाकिस्तानी चाचा उर्फ शिकोगा चाचा के नाम से मशहूर बशीर चाचा शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारत-पाक मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान वह पाकिस्‍तानी टीम को चीयर करते नजर आए, लेकिन मैच के बाद उन्‍हें सीधे अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि उन्हें काफी घबराहट महसूस हो रही थी। इसलिए उन्‍हें आनन-फानन में एम्‍बुलेंस से सीधे अस्पताल ले जाया गया। उन्‍हें अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से घबराहट हुई थी। बता दें कि इस मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से हराकर उनकी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया है।


बशीर चाचा (68 वर्ष) भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेले जाने वाला महामुकाबला देखने के लिए कुछ समय से अहमदाबाद में थे। शनिवार को वह मैच देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। इस बार उन्होंने अपनी ड्रेस से खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी ड्रेस पर एक तरह पाकिस्तान का झंडा तो दूसरी तरफ भारत का तिरंगा था। उनकी ड्रेस पर लिखा था कि जिस देश में गंगा बहती है, उस देश की मेरी बीवी है।

दो दशक से कर रहे हैं पाकिस्‍तान को सपोर्ट

मोहम्मद बशीर उर्फ बशीर चाचा का जन्‍म पाकिस्तान में हुआ था। इसके बाद वह शिकागो में बसे एक अमेरिकी नागरिक हैं। दो दशक से वह पाकिस्‍तान टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में जरूर पहुंचते हैं। वह दुनिया के हर उस स्टेडियम में जा चुके हैं, जहां पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के मैच खेले हैं। वह खुद को गरीब नवाज शिकागो बताते हैं। उनके कपड़ों पर भी यही नाम लिखा होता है। इस कारण उन्‍हें शिकागो चाचा भी कहा जाता है। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह ठीक हैं।

यह भी पढ़ें : ना इश्क, ना प्यार में, जो मजा है 8-0 की हार में... सहवाग ने बंद की पाकिस्तानियों की बोलती

भीषण गर्मी के चलते बिगड़ी लोगों की तबीयत

भारत-पाक मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में दोपहर के समय भीषण गर्मी थी। इस दौरान शिकागो चाचा ही नहीं, बल्कि कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। सवा लाख से अधिक दर्शकों से भरे स्टेडियम में करीब 500 लोगों को मेडिकल सेवा की जरूरत पड़ी। जिनमें से करीब 10 लोगों को अस्‍पताल तक ले जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने आखिर अंपायर को क्यों दिखाए अपने बाइसेप्स, खुद किया ये खुलासा