
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Pakistan Cricket Players Fine News: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) में पकिस्तान की टीम (Pakistan national cricket team) सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि PCB (Pakistan Cricket Board) ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
इन खबरों के सामने आने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने पीसीबी के इस कदम की आलोचना भी की थी। उनका मानना था कि खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर जुर्माना लगाने का कोई प्रावधान नहीं होना चाहिए। अगर टीम का प्रदर्शन खराब है तो खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है या नई टीम चुनी जा सकती है, लेकिन खिलाड़ियों पर आर्थिक जुर्माना लगाना सही नहीं है।
मामले ने तूल पकड़ा तो पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर (Amir Mir) ने चुप्पी तोड़ते हुए इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के खिलाफ ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है और न ही ऐसी किसी कार्रवाई की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि पीसीबी में कभी भी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फैली अफवाह है। अगर कभी ऐसा हुआ हो या ऐसा कोई प्रावधान हो तो लोग बताएं।
मतलब साफ है कि इस बयान के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली होगी। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दौर में तीन मैच जीतकर पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में पहुंची थी। वहां उनका पहला मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand national cricket team) के खिलाफ बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरे मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी।
आखिरी मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka national cricket team) के खिलाफ उन्हें बड़ी जीत हासिल करनी थी, लेकिन टीम ऐसा करने में असफल रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके बाद एक बार फिर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों और फैंस ने टीम की जमकर आलोचना की।
फिलहाल पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश (Bangladesh national cricket team) के खिलाफ बांग्लादेश दौरे पर है, जहां उनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा। पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई थी, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने बांग्लादेश को 114 रन पर ढेर कर सीरीज में बराबरी हासिल की।
Published on:
14 Mar 2026 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
