26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान या नीदरलैंड… विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में किसे मिलेगी पहली जीत, हार के साथ खत्म होगा एक टीम का सफर

PAK vs NED, Women's T20 World Cup 2026: ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 26, 2026

Pakistan shameful record

पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: ESPNcricinfo)

PAK vs NED, Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान (PAK) और नीदरलैंड (NED) की टीमें शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आमने-सामने होंगी। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों की नजर टूर्नामेंट की पहली जीत पर होगी। दोनों ने अब तक चार-चार मैच खेले हैं और सभी मुकाबले गंवाए हैं। ऐसे में एक टीम जीत के साथ अभियान खत्म करेगी, जबकि दूसरी टीम बिना एक भी जीत के घर लौटेगी।

पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप खेलने आई नीदरलैंड

नीदरलैंड ने पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाई थी। टीम को उम्मीद थी कि वह कम से कम दो मैच जीतकर अगले टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद कप्तान बैबेट डी लीडे की टीम आखिरी मैच में अच्छी यादें लेकर लौटना चाहेगी।

पाकिस्तान ने जुड़ सकता है शर्मनाक रिकॉर्ड

दूसरी ओर पाकिस्तान भी सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। पाकिस्तान अब तक खेले गए सभी 10 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ है। हालांकि 2010 के बाद पहली बार टीम के सामने बिना एक भी जीत के टूर्नामेंट खत्म करने का खतरा है। कप्तान फातिमा सना इस रिकॉर्ड से बचना चाहेंगी। पाकिस्तान ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 86 रन बनाए थे।

ऐसे में टीम 21 साल की युवा बल्लेबाज एमान फातिमा को मौका दे सकती है। उन्होंने अब तक खेले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में 150.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वहीं अनुभवी खिलाड़ी डायना बेग और रमीन शमीम के भी प्लेइंग 11 में बने रहने की उम्मीद है।

ये हो सकती है नीदरलैंड की चाल

नीदरलैंड की सलामी बल्लेबाज हीदर सीज़र्स बीमारी के कारण पिछला मैच नहीं खेल सकी थीं। उनकी जगह सान्या खुराना और फीबे मोल्केनबोअर ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। टीम इसी जोड़ी पर भरोसा जता सकती है। ब्रिस्टल में इस टूर्नामेंट के दौरान पावरप्ले में रन बनाना आसान नहीं रहा है। यहां टीमें शुरुआती छह ओवर में औसतन 7 रन प्रति ओवर की दर से ही स्कोर कर सकी हैं। ऐसे में शुरुआती ओवर दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाले हैं।