6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केपटाउन टेस्ट : दूसरे टेस्‍ट में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी 9 विकेट से मात, सीरीज पर किया कब्‍जा

दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में 103 रन की शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
2 min read
Google source verification
south africa win

केपटाउन टेस्ट : दूसरे टेस्‍ट में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी 9 विकेट से मात, सीरीज पर किया कब्‍जा

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्‍तान के बीच चल रहे तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्‍ट में पाकिस्‍तान को चौथे दिन ही नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 177 रनों पर ढेर कर दिया था और अपनी पहली पारी में 431 रन बना कर 254 रनों की बढ़त ले ली थी।

दूसरी पारी में भी पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज नहीं पेश कर सके चुनौती
इसके बाद अपनी दूसरी पारी में भी पाकिस्‍तान टीम के बल्‍लेबाज मेजबान टीम के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और तीसरे दिन ही पाकिस्तान 294 रनों पर ऑल आउट हो गई। वह बड़ी मुश्किल से पारी की हार को टाल सकी। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका 41 रनों का आसान सा लक्ष्‍य मिला। मैच के चौथे दिन रविवार को उसने पहले सत्र में ही मात्र 9.5 ओवर के खेल में एक विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से डीन एल्गर ने 39 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। दो रन के स्‍कोर पर हाशिम अमला रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके अलावा अफ्रीकी पारी में मात्र एक विकेट थिनुस डी ब्रुन का गिरा। वह चार रन बनाकर तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद को कैच दे बैठे।

प्‍लेसिस बने मैन ऑफ द मैच
दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में 103 रन की शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इससे पहले पाकिस्तान के लिए उसकी दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 88 रन असद शफीक ने बनाए जिसके लिए उन्होंने 118 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा एक सिक्‍स लगाया। शफीक के अलावा बाबर आजम (72 रन) और शान मसूद (61 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से पाकिस्‍तान की दूसरी पारी में डेल स्टेन और कागिसो राबादा ने चार-चार विकेट लिए। वार्नोन फिलेंडर और डुआने ओलीवर को एक-एक सफलता हासिल हुई।

तीसरे दिन जल्‍दी सिमट गई थी अफ्रीकी पारी
इससे पहले मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 382 रनों के साथ की थी। लेकिन वह अपनी पारी को लंबी नहीं ले जा सके। दिन का पहला झटका उसे क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा। उन्होंने 78 गेंदों पर आठ चौके मारे। इसके बाद फिलेंडर 16, रबादा 11 और स्टेन 13 बना कर पवेलियन लौट गए। ओलीवर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और शाहीन आफरीदी ने चार-चार विकेट चटकाए। मोहम्मद अब्बास और शान मसूद को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 11 जनवरी से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।