5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्या थी इस क्रिकेटर की मजबूरी, जो एक ही लड़की से रचाई दो बार शादी

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर स्पॉट फिक्सिंग के चलते पांच साल का प्रतिबन्ध झेल चुके हैं।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 09, 2018

MOHAMMAD AMIR WITH WIFE NARJIS

आखिर क्या थी मजबूरी जो इस क्रिकेटर को एक ही लड़की से करनी पड़ी दो बार शादी

नई दिल्ली। दुनिया में इस वख्त यह गेंदबाज सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक है, जिससे विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी खौफ खाते हैं। इस खिलाड़ी को स्पॉट फिक्सिंग के चलते आईसीसी ने प्रतिबंधित भी किया था। इस खिलाड़ी ने फिर वापसी करके पुरे क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के बाए हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की। आमिर की तारीफ खुद विराट कोहली भी कर चुके हैं। आपको याद होगा पिछले एशिया कप का वह मुकाबला जब आमिर ने भारतीय टीम पर कहर बरपाया था, वह मैच भारत विराट के दमपर जीत गई थी। इस मैच के बाद विराट ने आमिर की जमकर तारीफ की थी। वैसे जिस वाकये के बारे में हम बात करने जा रहे हैं वह आमिर के क्रिकेट से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ से है।

आमिर ने पहली बार की शादी
मोहम्मद आमिर ने साल 2014 में पाकिस्तान मूल की इंग्लैंड में रहने वाली नर्जिस खान से ब्याह रचाया था। शादी के वख्त मोहम्मद आमिर स्पॉट फिक्सिंग की सजा काट रहे थे इसलिए किसी फंक्शन का आयोजन नहीं किया गया था । नर्जिस और आमिर की मुलाकात लंदन में हुई थी। नर्जिस लंदन में वकालत करती हैं। इसके बाद दोनों की मुलाकाते बढ़ गईं और दोनों ने समय बीतने के साथ शादी करने का मन बना लिया।

आमिर ने रचाई दूसरी बार शादी
2014 में हुई शादी के वख्त अधिकतर लोग इस बात से अनजान ही थे। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने 2016 में क्रिकेट में वापसी की, और एक बार फिर धूमधाम से शादी रचाई। उनकी शादी की पार्टियां लगातार तीन दिनों तक चली थी। आमिर के मुताबिक नर्जिस ने उनका मुश्किल समय में हमेशा साथ निभाया। आमिर और नर्जिस के रिश्ते से उनके घर वाले भी काफी खुश हैं।

आमिर ने की शानदार वापसी
2010 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए मोहमद आमिर को टीम के दो और खिलाड़ियों के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया था। आमिर पर पांच साल का बैन लगा था। आमिर लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान मात्र 18 वर्ष के थे जिस कारन उनके प्रतिबन्ध में ढिलाई बरती गई थी। आमिर ने 2016 में वापसी के एक साल के बाद, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंदी भारत को शुरुआत तीन झटके देकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था।


स्कॉटलैंड दौरे पर है पाकिस्तान टीम
मोहम्मद आमिर अभी पाकिस्तान टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने पहला मैच जीता था, लेकिन वह दूसरा टेस्ट मैच हार गई थी। पाकिस्तान की टीम अब स्कॉटलैंड दौरे पर जाने वाली है जहां पहला मैच 12 जून को खेला जाना है। पाकिस्तान की टीम यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 T20 मैच खेलेगी।