
Paras Mhambrey appointed Mumbai Indians bowling coach: आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मद्देनजर मुंबई इंडियंस (MI) ने पारस महाम्ब्रे ( Paras Mhambrey ) को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा बुधवार को अपने फैंस से की। पारस महाम्ब्रे अब IPL 2025 के लिए दिग्गज श्रीलंकाई गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के मौजूदा गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा ( Lasith Malinga) के साथ मिलकर काम करेंगे।
पारस महाम्ब्रे पहले भी मुंबई इंडियंस की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे। उस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2013 और चैंपियंस लीग T20 (2011, 2013) में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम 2010 में आईपीएल (IPL) उपविजेता के अलावा दो बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह भी बनाई थी। पारस महाम्ब्रे भारतीय क्रिकेट टीम के उस कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जिसने T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम किया था।
गौरतलब है कि रविवार को फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस टीम के मुख्य कोच के तौर पर महेला जयवर्धने के नियुक्ति की घोषणा की। महेला जयवर्धने ने दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी मार्क बाउचर की जगह ली है।
पारस महाम्ब्रे का क्रिकेट करियर बहुत लंबा नहीं रहा है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से उन्होंने दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 91 मैचों की 105 पारियों में 1665 रन बनाए हैं। उन्होंने इतने ही मैचों में 2.68 इकॉनमी से कुल 284 विकेट चटकाए हैं।
Updated on:
16 Oct 2024 04:06 pm
Published on:
16 Oct 2024 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
