अगर क्वालीफायर 1 रद्द हो जाता है तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी। पहला क्वालीफायर (Qualifier 1 PBKS vs RCB) बारिश के कारण पूरी तरह से रद्द हो जाता है, तो IPL नियमों के अनुसार लीग स्टेज में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। यह नियम इसलिए लागू होता है क्योंकि क्वालीफायर 1 में टॉप की दो टीमें खेलती हैं, और अगर कोई परिणाम नहीं निकलता, तो हाई रैंक वाली टीम को प्राथमिकता दी जाती है। इस तरह अगर आज का मैच ड्रॉ हो गया तो बेंगलुरु एलिमिनेटर खेलेगी और पंजाब किंग्स सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।