कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम 1945 में बनकर तैयार हुआ था और 32,000 दर्शक इस स्टेडियम में एक साथ मैच देख सकते हैं। इस स्टेडियम का नाम ब्रिटिश महिला मैडम ग्रीन के नाम पर पड़ा, जो यहाँ घुड़सवारी करती थीं। ग्रीन पार्क ने अब तक 24 टेस्ट, 15 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है। टेस्ट में भारत ने यहाँ 7 जीत हासिल कीं, 13 ड्रॉ रहे, और केवल 3 हार मिलीं। वनडे में भारत का रिकॉर्ड और भी शानदार है। टीम इंडिया ने यहां 14 में से 10 मैच जीते हैं।