AUS W vs IND W Full Schedule 2025: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम सितंबर में भारत का दौरा करेगी, जिसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को कर दी। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिसे महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले महत्वपूर्ण तैयारी माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला वनडे 14 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 17 और 20 सितंबर को आयोजित होगा। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम सीरीज के सभी तीनों मैचों की मेजबानी करेगा।