13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीसीबी चीफ ने पाकिस्तान की हार के लिए पिच को ठहराया जिम्मेदार!, आईसीसी ने भी मिलाए सुर

PAK vs ENG : पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान की हार के बाद पिच को शर्मनाक बताया है। साथ ही कहा कि ऐसी पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं थी। वहीं, आईसीसी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉ़फ्ट ने भी उनके बयान का समर्थन करते हुए मंगलवार को पिच को औसत से नीचे रेटिंग देते हुए डिमेरिट अंक दिया।

2 min read
Google source verification
pcb-chief-blamed-the-pitch-for-pakistan-s-defeat.jpg

पीसीबी चीफ ने पाकिस्तान की हार के लिए पिच को ठहराया जिम्मेदार!, आईसीसी ने भी मिलाए सुर।

PAK vs ENG : रावलपिंडी पिच को 2022 में दूसरी बार औसत से नीचे की रेटिंग मिली है। यह रेटिंग इस माह पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टेस्ट मैच के लिए मिली है। जहां इंग्लैंड ने मैच के पहले ही दिन 506 रन बना दिए थे और 74 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच का नतीजा जरूर निकला, लेकिन पहली दो पारियों में गेंदबाजों के करने के लिए कुछ नहीं था। जहां पर सात शतक के साथ 657 और 579 के स्कोर बने। इंग्लैंड ने अपनी दोनों पारियों में गेंदों के बराबर रन बनाए। अब पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने पिच को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसी पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं है।

वहीं, आईसीसी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉ़फ्ट ने भी उनके बयान का समर्थन करते हुए मंगलवार को पिच को औसत से नीचे रेटिंग देते हुए डिमेरिट अंक दिया। पायक्रॉ़फ्ट ने कहा कि यह सपाट पिच थी, जहां किसी भी तरह के गेंदबाज को कोई मदद नहीं मिली। यही वजह थी कि बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और दोनों टीम बड़े स्कोर बनाने में कामयाब रहीं। मैच के दौरान पिच मुश्किल से खराब हुई, क्योंकि इसमें गेंदबाजों के लिए मदद बहुत कम थी। इसलिए मैंने पाया कि पिच आईसीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार 'औसत से नीचे' थी।

ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट में भी हुई थी पिच की आलोचना

बता दें कि मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे पर भी रावलपिंडी में पूरे मैच में 1187 रन बने और पांच दिन में केवल 14 विकेट ही गिरे थे। उस पिच को भी औसत से नीचे की रेटिंग मिली थी, जिसमें रेफरी रंजन मदुगले ने कहा था कि बल्ले और गेंद के बीच कोई भी प्रतिस्पर्धा देखने को नहीं मिली।

यह भी पढ़े -ऋषभ पंत को दरकिनार कर पुजारा को बनाया उपकप्तान, कप्तान केएल राहुल भी हैरान

रावलपिंडी को लगातार दो टेस्ट में डिमेरिट अंक

इस तरह रावलपिंडी को डिमेरिट अंक लगातार दो टेस्ट में मिले हैं। डिमेरिट अंक पांच साल के कार्यकाल तक एक्टिव रहते हैं और अगर पांच साल के कार्यकाल में पांच डिमेरिट अंक मिलते हैं तो वेन्यू को अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। औसत से नीचे रेटिंग में वेन्यू को एक डिमेरिट अंक मिलता है। जबकि खराब या अनफिट रेटिंग में तीन और पांच डिमेरिट अंक दिए जाते हैं।

यह भी पढ़े - पाकिस्तान में पहली बार लगे विराट कोहली के समर्थन में नारे, हैरान करने वाली है वजह