30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN : ऋषभ पंत को दरकिनार कर पुजारा को बनाया उपकप्तान, केएल राहुल भी हैरान

Ind vs Ban Test Series : बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की जगह चेतेश्वर पुजारा को भारत का उपकप्तान बनाया है। बीसीसीआई के इस फैसले से भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल भी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस तरह के फैसले का आधार क्या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Dec 2022, 9:41 AM IST

ind-vs-ban-test-series-cheteshwar-pujara-made-vice-captain-of-team-india-in-place-of-rishabh-pant.jpg

ऋषभ पंत को दरकिनार कर पुजारा को बनाया उपकप्तान।

Ind vs Ban Test Series : बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऋषभ पंत की जगह चेतेश्वर पुजारा को भारत का उपकप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले पर भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल भी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस तरह के फैसले का आधार क्या है। इसको लेकर थोड़ी हैरानी हुई कि बीसीसीआई ने चेतेश्वर पुजारा को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए उपकप्तान नामित किया है, क्योंकि पूर्व चयन समिति ने कहा था कि ऋषभ पंत और केएल राहुल को टीम इंडिया के भावी कप्तान के रूप में तैयार कर रहे हैं। इस संबंध में सवाल पूछने पर केएल राहुल ने उपकप्तानी में बदलाव की बारीकियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

कप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उपकप्तान बनाने को लेकर मुझे मापदंडों की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसका भी चयन किया जाता है, वह खुद को सम्मानित महसूस करता है। मुझे पता है कि जब आप उपकप्तान होते हैं तो आप वास्तव में खुश हो जाते हैं। टीम में हर कोई अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को जानता है और टीम के सदस्य उनके योगदान की सराहना करते हैं।

राहुल बोले- ऋषभ और पुजारा दोनों ने कई टेस्ट जिताए

केएल राहुल ने आगे कहा कि ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा दोनों ने ही कई टेस्ट मैच जिताए हैं। इसलिए हम वास्तव में ज्यादा नहीं सोचते हैं, क्योंकि हर कोई अपनी जिम्मेदारियों को लेने की कोशिश करता है और हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ते हैं। प्लेइंग इलेवन के साथ टीम आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अपनाएगी ये फॉर्मूला, कप्तान केएल राहुल का खुलासा

बांग्लादेश में कोई टेस्ट नहीं हारा भारत

भारतीय टीम रेड बॉल क्रिकेट के तहत बुधवार काे चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। बता दें कि बांग्लादेश में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में शानदार आंकड़े हैं। भारत अभी तक बांग्लादेश में कोई मैच नहीं हारा है। ऐसे में उम्मीद है कि भारतीय टीम अगले साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण अंक हासिल करेगी।

यह भी पढ़े - पाकिस्तान टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर, जानें टीम इंडिया के समीकरण