30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final Scenario : पाकिस्तान टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में पिछड़ा, जानें टीम इंडिया के समीकरण

WTC Final Scenario : इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दो मैच हारकर पाकिस्तान आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की रेस में काफी पिछड़ गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान ने 11 मैच में से 4 जीते हैं तो 5 हारे हैं। इस तरह वह 42.42 अंक के साथ छठे स्थान पर है। जबकि भारत 52.08 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। अगले मैच जीतकर भारत के पास अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने का गोल्डन चांस है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Dec 2022, 9:00 AM IST

icc-test-championship-final-scenario-for-team-india-pakistan-out-of-the-race.jpg

पाकिस्तान टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में पिछड़ा, टीम इंडिया के पास गोल्डन चांस।

WTC Final Scenario : इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के पास आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका था। लेकिन, मुल्तान टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंचकर फाइनल की रेस में पिछड़ गया है। इससे पहले पाकिस्तान रावलपिंडी टेस्ट भी 74 रन से हारा था। जबकि मुल्तान में इंग्लैंड ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने सन् 2000 के बाद से पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीती है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान ने 11 मैच में से 4 जीते हैं तो 5 हारे हैं। इस तरह वह 42.42 अंक के साथ छठे स्थान पर है। जबकि भारत 52.08 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

महज 42.42 प्रतिशत अंकों के साथ छठे पायदान पर पाकिस्तान की हालत गंभीर है। पाकिस्तान को न केवल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतना होगा, बल्कि न्यूजीलैंड को भी हराना होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को हराकर 75 फीसदी अंकों के साथ टॉप पर सबसे मजबूत स्थिति में है। जबकि दक्षिण अफ्रीका अभी नंबर दो पर है। अब दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

टीम इंडिया की स्थिति

वर्तमान में भारत चौथे स्थान पर है और बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू होने वाली अपनी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल फरवरी-मार्च में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार मैचों की श्रृंखला होनी है। टीम इंडिया ने अभी तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 जीते हैं तो 4 हारे हैं, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

यह भी पढ़े - इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसी की जमीं पर चटाई धूल, 22 साल बाद जीती सीरीज

एक हार के साथ सफर खत्म

टीम इंडिया को अगर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो एक भी मुकाबला हारना नहीं है। फाइनल में स्थान बनाने के लिए टीम इंडिया को आगामी 6 मैचों में से कम से कम 5 मुकाबले जीतने होंगे। एक मैच ड्रॉ खेलकर भी टीम फाइनल में जगह पक्की कर सकती है। हालांकि टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारतीय टीम बांग्लादेश में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अपनाएगी ये फॉर्मूला