5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदीप व लाहिरू की श्रीलंकाई टीम में वापसी

रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय प्रदीप का पिछले दो वर्षो में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा सफल रहा है। उनके अलावा 21 वर्षीय कुमारा को वेस्टइंडीज दौरे पर और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के चलते टीम में शामिल किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
lahiru

प्रदीप व लाहिरू की श्रीलंकाई टीम में वापसी

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा को 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय प्रदीप का पिछले दो वर्षो में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा सफल रहा है। उनके अलावा 21 वर्षीय कुमारा को वेस्टइंडीज दौरे पर और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के चलते टीम में शामिल किया गया है।

चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलने वाले दिनेश चंडीमल की भी टीम में वापसी हुई है। वह टेस्ट सीरीज में फिर से टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। वहीं, बल्लेबाज कौशल सिल्वा को सीरीज से बाहर रखा गया है।

श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 15 दिसंबर से वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च में क्रमश : पहला और दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद मेहमान टीम को तीन वनडे और एक टी-20 मैच भी खेलना है।