
विराट को लेकर बड़ा बयान
मौजूदा दौर के सबसे बड़े क्रिकेटर विराट कोहली हैं। विराट का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है। उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है। क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड विराट अपने नाम कर चुके हैं। दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान और विराट कोहली ने साथ में बहुत क्रिकेट खेला है। प्रदीप सांगवान ने इस बार विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल प्रदीप सांगवान कोहली के साथ साल 2008 का अंडर-19 वर्ल्ड कप और दिल्ली की घरेलू टीम में एक साथ खेल चुके हैं। न्यूज 24 स्पोर्ट्स को दिए गए इंटरव्यू में प्रदीप सांगवान ने कहा, हम पंजाब में एक अंडर-17 मैच में खेल रहे थे। कोहली पिछली 2-3 पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। हमारे कोच तब अजीत चौधरी थे जो विराट को चीकू कहकर पुकारते थे। विराट हमारी टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे और अजीत सर ने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि चलो कोहली से कहते हैं कि वह अगला मैच नहीं खेलेगा। हमने भी कोच सर की बात मान ली। टीम मीटिंग में अजीत सर ने 13 खिलाड़ियों का नाम लिया जिसमें कोहली का नाम नहीं था। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और रोने लग गया।
ये भी पढ़ें- KL Rahul के बाद साउथ अफ्रीका सीरीज से दिग्गज गेंदबाज भी हुआ बाहर, टीम इंडिया को लगे 2 बड़े झटके
विराट कोहली का अभी तक शानदर प्रदर्शन रहा है
सांगवान ने ये भी कहा कि,कोहली ने रोते हुए अपने बचपन के कोच को फोन कर डाला था। विराट बहुत इमोशनल हो गए थे। इस वजह से ही बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को फोन कर दिया। खैर प्रदीप सांगवान ने मजेदार किस्सा विराट कोहली का सुनाया है। शायद विराट को भी इस किस्से को याद कर हंसी आ रही होगी। विराट ने अभी तक 101 टेस्ट, 260 वनडे और 97 टी-20 खेले हैं। इसके अलावा 223 IPL मैच विराट कोहली खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला नया कप्तान, KL Rahul इंजरी के कारण हुए बाहर
Published on:
9 Jun 2022, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.