14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KL Rahul के बाद साउथ अफ्रीका सीरीज से दिग्गज गेंदबाज भी हुआ बाहर, टीम इंडिया को लगे 2 बड़े झटके

टीम इंडिया को दो बड़े झटके लग गए है। केएल राहुल इंजरी के कारण साउथ अफ्रीकी सीरीज से बाहर हो गए। अब एक और गेंदबाज इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
India vs south africa Kuldeep Yadav rules of out t20 series kl rahul

कुलदीप यादव भी हुए बाहर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 जून से खेली जाएगी। दो बुरी खबरें इससे पहले भारतीय फैंस के लिए सामने आई है। केएल राहुल इंजरी के कारण बाहर हो गए। अब टीम की कमान ऋषभ पंत को मिल गई है। इसके बाद एक और बड़ा झटका टीम इंडिया को लग गया है। स्पिनर कुलदीप यादव भी इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए है। एक ही दिन में ये दो बुरी खबर टीम इंडिया के खेमे से इस बार आई है।


कुलदीप यादव को लगा बड़ा झटका

केएल राहुल के साथ-साथ कुलदीप यादव भी पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। IPL 2022 में इस बार दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। लीग मैचों में अपनी गुगली से उन्होंने बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया। दिल्ली की टीम को अहम मौकों पर उन्होंने विकेट दिलाए। इस वजह से ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल किया गया था। लंबे समय बाद उनकी एंट्री टीम इंडिया में हुई थी लेकिन अब बड़ा झटका लग गया है।

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला नया कप्तान, KL Rahul इंजरी के कारण हुए बाहर


इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका स्क्वॉड

भारत - ऋषभ पंत (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वेंकटेश अय्यर, वाई चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई , भुवनेश्वर, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

साउथ अफ्रीका- टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन , मार्को जांसेनो।

ये भी पढ़ें- भारतीय स्टार Veer Mahaan ने WWE चैंपियन को रुद्राक्ष की माला देकर चौंकाया, तस्वीर वायरल