6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs IND : दोहरे शतक से चूके पुजारा लेकिन 15 साल पुराने इस रिकॉर्ड के साथ-साथ अपने नाम किए ये कीर्तिमान

इस टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बन गए। पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी एक गलती की वजह से वे शतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
2 min read
Google source verification
Pujara

AUS vs IND : दोहरे शतक से चूके पुजारा लेकिन 15 साल पुराने इस रिकॉर्ड के साथ-साथ अपने नाम किए ये कीर्तिमान

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का चौथा मैच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बन गए। पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी एक गलती की वजह से वे शतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

तोड़ा द्रविड़ का ये बड़ा रिकॉर्ड -
पुजारा ने इस सीरीज में 1200 से ज्यादा गेंद खेल राहुल द्रविड़ के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। द्रविड़ ने साल 2003 में 1203 गेंदें खेली थी। विश्व क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद एलिस्टर कुक ने खेली हैं। कुक ने 1438 गेंद खेल ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा पुजारा ने इस सीरीज में 1870 मिनट से ज्यादा बल्लेबाजी की है ये भी एक रिकॉर्ड है। पुजारा अपने चौथे दोहरे शतक से चूक गए। अगर पुजारा दोहरा शतक लगा देते तो यह उनका विदेशी जमीन पर पहला दोहरा शतक होता। पुजारा हालांकि पहले ही विदेशी जमीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल कर चुके हैं। इससे पहले विदेश में उनका सर्वोच्च स्कोर 153 था जो उन्होंने 2013 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले छठे एशियाई बल्लेबाज-
इस शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर आ गए हैं। पुजारा से पहले सचिन तेंदुलकर (241), राहुल द्रविड़ (233), रवि शास्त्री (206), अज़हर अली (205) और वीरेन्द्र सहवाग (195) हैं। 190 से 200 के बीच आउट होने वाले पुजारा दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा ये शर्मनाक रिकॉर्ड सहवाग के नाम हैं। इतना ही नहीं इस सीरीज में अबतक पुजारा 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ये भी एक बड़ा कीर्तिमान है।