
Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 27वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जा रहा है। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों के नियमित कप्तान नहीं खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस चोट के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पंजाब की टीम में लियाम लिविंगस्टोन की वापसी हुई है। वहीं कगिसो रबाडा की जगह नाथन एलिस की वापसी हुई है।
इस मैच में पंजाब की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उसने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। वहीं, आरसीबी वापसी करने उतरेगी। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार के बाद यहां पहुंची है। सीजन में तीन जीत और दो हार के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में छह पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं, आरसीबी दो जीत और तीन हार के बाद चार अंक के साथ आठवें नंबर पर है।
पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ 17 मैच जीते हैं। आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ यह उसकी सर्वाधिक जीत है। आरसीबी के बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 में से 15 मैच जीते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 मैचों में 14 अपने नाम किए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार व्यस्क, मोहम्मद सिराज।
Updated on:
20 Apr 2023, 3:46 PM IST
Published on:
20 Apr 2023, 3:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.