
R Ashwin on Varun Chakravarthy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिलना चाहिए था। बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 77 रन की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया था। अश्विन ने कहा कि वरुण इन दोनों पुरस्कार के हकदार थे, क्योंकि अगर वह नहीं होते तो नतीजा कुछ और ही होता।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि वरुण चक्रवर्ती ने पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेलने के बावजूद बहुत बड़ा अंतर पैदा किया। ये रहस्यमयी स्पिनर की नवीनता और एक्स-फैक्टर के कारण POTM पुरस्कार जीतने का हकदार था। उन्होंने चक्रवर्ती के इस सम्मान के हकदार होने के लिए ग्लेन फिलिप्स के आउट होने का हवाला दिया। साथ ही कहा कि रचिन रवींद्र के बजाय उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी होना चाहिए था।
अश्विन ने कहा कि जो भी कहा और किया गया, मेरे हिसाब से चैंपियंस ट्रॉफी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती है। वह पूरा टूर्नामेंट नहीं खेला। वह बहुत बड़ा अंतर था। अगर वरुण चक्रवर्ती नहीं होते तो मुझे लगता है कि यह खेल बहुत अलग होता। वह वह एक्स-फैक्टर और नयापन लेकर आया। अगर मैं जज होता तो मैं वरुण को ये पुरस्कार देता।
बता दें कि वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी के तीन मैचों में 9 विकेट लेकर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। अपने पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनकी अहम भूमिका रही। अंतिम मुकाबले में उन्होंने विल यंग और ग्लेन फिलिप्स के महत्वपूर्ण विकेट चटकाते हुए 2/45 के आंकड़े के साथ मैच समाप्त किया।
Updated on:
11 Mar 2025, 12:12 PM IST
Published on:
11 Mar 2025, 12:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.