24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद बिना ब्रेक लिए CSK के कैंप से जुडे जडेजा, वनडे से संन्यास पर भी तोड़ी चुप्पी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद रविंद्र जडेजा सीएसके के कैंप से जुड़ने के लिए मंगलवार सुबह चेन्‍नई पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्‍होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास की अटकलों पर भी चुप्‍पी तोड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2025, 10:29 AM IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद जहां कुछ भारतीय क्रिकेटर छोटे ब्रेक के लिए अपने घर पहुंच गए हैं तो वहीं कुछ सीधे इंडि‍यन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की तैयारी के लिए अपने-अपने टीम कैंप से जुड़ने जा रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम स्‍टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का है, जो आज सुबह मंगलवार को ही सीएसके के कैंप से जुड़ने के लिए सीधे चेन्‍नई पहुंचे हैं। जहां उन्‍होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास की अटकलों पर भी चुप्‍पी तोड़ी है। बता दें कि बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को एक और खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब वह कैश रिच लीग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार हैं। 

धोनी-गायकवाड़ पहले ही कैंप से जुड़े

दरअसल, 20 फरवरी से शुरू होने वाले CSK के प्रशिक्षण शिविर को बीसीसीआई के निर्देश के बाद चेपक स्टेडियम से सीएसके एकेडमी में स्थानांतरित कर दिया गया है। एमएस धोनी, आर अश्विन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे समेत अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी पहले से ही इस कैंप का हिस्सा हैं। जडेजा अब दुबई से लौटने के बाद अपने साथियों के साथ जुड़ेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के लिए जीता बेस्‍ट फील्‍डर का मेडल

बता दें कि रविंद्र जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में मैदान पर अपने शानदार क्षेत्ररक्षक प्रदर्शन के लिए फील्डर ऑफ द मेडल जीता है। उन्होंने मेन इन ब्लू के लिए विजयी रन भी बनाए। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने सीएसके के लिए किया था और 5वां खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत लौटे रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का जोरदार स्‍वागत

जडेजा ने रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज किया

जडेजा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास की सभी अटकलों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि “कोई अनावश्यक अफवाह नहीं, धन्यवाद”,। बता दें कि रोहित-जडेजा-कोहली की तिकड़ी के बारे में बहुत चर्चा थी कि वे 50 ओवर के प्रारूप से चैंपियंस ट्रॉफी से संन्यास की घोषणा करेंगे। जैसा कि उन्होंने 2024 में भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद किया था। हालांकि अब ये तीनों संन्‍यास को लेकर अपना रुख स्‍पष्‍ट कर चुके हैं।

आईपीएल 2025 के लिए सीएसके टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रचिन रविंद्र, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, जेमी ओवरटन।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग