अफगानिस्तान की जमकर तारीफ की -
इसके अलावा द्रविड़ ने यूएई में चल रहे एशिया कप के बारे में भी बात की।द्रविड़ ने एशिया कप-2018 में शानदार प्रदर्शन कर रही अफगानिस्तान टीम की तारीफ की है। राहुल ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान ने अपने आप को साबित किया है। राहुल ने साथ ही कहा कि एशिया कप में भारत के लिए सिर्फ पाकिस्तान की टीम ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमें भी हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा " अफगानिस्तान भी काफी अच्छा कर रही है। पूरे टूर्नामेंट में फोकस पाकिस्तान पर है, लेकिन अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी अच्छा कर रही हैं। अफगानिस्तान ने बताया है कि वह भी अच्छी टीम है जिसमें बड़ी टीमों को हराना का माद्दा है। मैं एक टीम के लिहाज से देखूंगा तो मैं सिर्फ पाकिस्तान को ही नहीं बाकी टीमों को भी देखूंगा। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी टीम अच्छी है, लेकिन हमें पाकिस्तान के अलावा बाकी टीमों से भी सावधान रहना चाहिए।"