
Rahul Dravid
सूरत। इंग्लैंड एंड वेल्स में आगामी 30 मई से वर्ल्ड कप ( World Cup ) शुरू होने वाला है। इस बार वर्ल्ड कप में तीन टीमों इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत को सबसे बड़े दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। इस सूची एक नाम और जुड़ गया है, ये नाम जोड़ा है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ( Rahul Dravid ) ने।
राहुल द्रविड़ का कहना है कि इस बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ( Pakistan cricket team ) को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी टीम कभी भी चौंकाने वाला प्रदर्शन कर सकती है। आपको बता दें कि द्रविड़ रविवार को सूरत दौरे पर थे। यहां वे रविवार से ही शुरू हुए अंडर-19 जोन लेवल टूर्नामेंट में बतौर चयनकर्ता शिरकत करने पहुंचे है। टूर्नामेंट में वे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पैनी नजर रखेंगे।
इस दौरान द्रविड़ ने कहा "युवाओं में बहुत टैलेंट है। उन्हें बस मौका मिलना चाहिए। बीसीसीआई के साथ हम उन्हें अधिक से अधिक मौके देने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका में होने वाला अंडर 19 विश्व कप है। उसके लिए टीम तैयार की जा रही है।"
आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच हैं। वे अपने मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर टीम को वर्ल्ड चैम्पियन भी बनवा चुके हैं।
Published on:
19 May 2019 06:08 pm
