
राहुल द्रविड़ की राह पर बेटा समित, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मचाएगा धमाल।
Rahul Dravid Son Samit Dravid : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की तरह ही अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी चल पड़े हैं। समित द्रविड़ का चयन कर्नाटक की 15 सदस्यीय टीम में आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए किया गया है। बता दें कि अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन 12 से 20 अक्टूबर तक हैदराबाद में किया जाएगा। कर्नाटक टीम की कमान धीरज जे गौड़ा को सौंपी गई। वहीं, ध्रुव प्रभाकर टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में समित द्रविड़ सभी के आर्कषण का प्रमुख केंद्र होंगे।
बता दें कि हाल ही में समित द्रविड़ ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया है। पहली बार वह वीनू मांकड़ के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले समित अंडर-14 टूर्नामेंट में कर्नाटक के लिए खेल चुके हैं। उस दौरान समित ने गजब का खेल दिखाया था। वहीं, द्रविड़ के छोटे बेटे का नाम अन्वय है, जो कर्नाटक की अंडर-14 टीम के कप्तान भी हैं।
राहुल द्रविड़ भी कर चुके हैं कर्नाटक का प्रतिनिधित्व
दरअसल, राहुल द्रविड़ ने भी कर्नाटक टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। वह सीनियर लेवल के साथ अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने कर्नाटक के लिए 1991/92 के सीजन रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 1996 में डेब्यू किया था। अब उनके दोनों बेटे भी उनकी राह पर ही चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : भारत ने शुरुआत में ही मारा मेडल का पंजा, रोइंग में 3 तो शूटिंग में जीते 2 पदक
वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम स्क्वॉड
धीरज जे गौड़ा (कप्तान), ध्रुव प्रभाकर (उपकप्तान), समित द्रविड़, कार्तिक एसयू, शिवम सिंह, हर्षिल धर्माणी (विकेटकीपर), युवराज अरोड़ा (विकेटकीपर), आरव महेश, आदित्य नायर, हार्दिक राज, धनुष गौड़ा, समर्थ नागराज, शिखर शेट्टी, कार्तिकेय केपी और निश्चिंत पई।
यह भी पढ़ें : श्रीलंका को तगड़ा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वर्ल्ड कप से बाहर
Published on:
24 Sep 2023, 12:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.