9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs GT Pitch report: SMS स्टेडियम में हाई स्कोरिंग रहे हैं दोनों मुक़ाबले, राजस्थान रॉयल्स घर पर जीत को तरसा, पढ़ें जयपुर की पिच और मौसम का हाल

RR vs GT, IPL 2026: जयपुर की पिच अच्छी बाउंस और कैरी देती है। पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को शुरुआती मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 09, 2026

IPL 2026

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को पहले मुक़ाबले में 6 रन से हराया (photo- BCCI)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Pitch and Weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 52वां मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जाने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

रॉयल्स और टाइटन्स का मौजूदा फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स ने अबतक अपने होम ग्राउंड जयपुर में दो मुक़ाबले खेले हैं और दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले पांच मैचों में रॉयल्स ने तीन हारे हैं और दो में जीत हासिल की है। ऐसे में रॉयल्स इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने अपने पिछले तीन मुकाबले जीते हैं। ऐसे में वे अपना विजयी रथ जारी रख प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

कैसी है सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच

  • बल्लेबाजी: पिच अच्छी बाउंस और कैरी देती है। पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को शुरुआती मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। आउटफील्ड तेज होने से रन तेजी से आते हैं। औसत पहली पारी का स्कोर आईपीएल में लगभग 165-170 के आसपास रहता है। लेकिन इस साल खेले गए पिछले दोनों मुक़ाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं और 220 से ज्यादा के स्कोर आसानी से चेज़ हुए हैं।
  • गेंदबाजी: तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिलती है। मिडिल ओवर्स में, खासकर जब पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, तो स्पिनर्स को ग्रिप और थोड़ा टर्न मिलता है। लंबी स्ट्रेट बाउंड्रीज (लगभग 75 मीटर) पावर हिटिंग को थोड़ा मुश्किल बनाती हैं, इसलिए स्ट्रोक रोटेशन और प्लेसमेंट महत्वपूर्ण हो जाता है।
  • चेजिंग: दूसरी पारी में अक्सर ड्यू का फैक्टर होता है, जिससे गेंदबाजों को ग्रिप करने में दिक्कत होती है और चेजिंग टीम को फायदा मिलता है। आईपीएल में यहां चेज करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत दर लगभग 35% के आसपास है। इस सीजन दोनों ही मुक़ाबले चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं।

जयपुर के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 9 मई को जयपुर का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। आम दिनों के मुकाबले जयपुर पिछले कुछ दिनों से ठंडा है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच के दौरान उमस 32% रहेगी। जिस वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026