30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

35 लोगों को पीछे छोड़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने पवार

भारतीय महिला क्रिकेट के मुख्य कोच पद के लिए बीसीसीआई को मिले 35 आवेदनों में सबसे पीेछे छोड़कर पवार कोच बन गए हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 13 May 2021, 6:46 PM IST

womnes_cricket_team.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रमेश पवार को भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया था और जिसके लिए उसे 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

यह भी पढ़ें— 24 साल के बल्लेबाज की नेट सेशन के दौरान अचानक हुई मौत से सदमे में क्रिकेट जगत

सुलक्षणा नाइक, मदन लाल और रुद्र प्रताप सिंह की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया और उन्होंने रमेश पवार की उम्मीदवारी पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।

भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेलने वाले पवार इससे पहले जुलाई 2018 से लेकर नवंबर 2018 तक महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच रह चुके हैं। उनके अंडर में भारतीय टीम ने 2018 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और साथ ही टीम ने लगातार 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी जीते थे।

यह भी पढ़ें—Ben Stokes ने किया साफ मना, राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं खेलेंगे IPL 2021 के बचे हुए मैच

पवार ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की सीनियर टीम को कोचिंग दी थी और साथ ही वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।