6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवींद्र जडेजा का हरफनमौला प्रदर्शन, पहले झटके 4 विकेट फिर ठोके नाबाद 150

सौराष्ट्र ने रवींद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच के दूसरे दिन रेलवे पर अच्छी बढ़त हासिल कर ली है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 13, 2018

jadeja

रवींद्र जडेजा का राजपुताना प्रदर्शन, पहले झटके 4 विकेट फिर ठोका शतक

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के सीजन 2018-19 में सोमवार से शुरू हुए सौराष्ट्र और रेलवे के बीच मुकाबले में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में जडेजा ने पहले 4 विकेट झटक कर रेलवे को 200 रन के स्कोर पर समेट दिया और फिर शानदार नाबाद शतकीय पारी खेल टीम को लीड दिलाई।


जडेजा का गेंदबाजी प्रदर्शन-
रेलवे ने राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे की टीम मात्र 200 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सर्वाधिक रन कप्तान महेश रावत(46) ने बनाए। साथ ही पीएस सिंह ने 45 रनों की पारी खेली। सौराष्ट्र के लिए सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने 20 ओवरों में 58 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। जडेजा ने ऊपरी क्रम के और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। के मकवाना के नाम 3 और डी जडेजा के नाम 2 विकेट रहे।


जडेजा की धाकड़ बल्लेबाजी-
पहली पारी खेलने उतरी सौराष्ट्र ने 32 रन पर ही अपने शुरूआती 4 विकेट खो दिए थे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रवींद्र जडेजा ने जयदेव शाह(25) के साथ 73 रनों की साझेदारी की। पांचवा विकेट 105 और छठा विकेट 128 रन पर गिरा। इसके बाद प्रेरक मांकड़(28) और जडेजा के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई। सातवां विकेट 173 के स्कोर पर गिरा। खबर लिखे जाने तक 103 ओवरों में सौराष्ट्र ने 7 विकेट के नुक्सान पर 298 रन बना लिए हैं। जडेजा 285 गेंदों में नाबाद 150 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिसमे उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के उड़ाए हैं। के मकवाना ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए नाबाद 46 रन बना लिए हैं। सौराष्ट्र ने 98 रनों की बढ़त ले ली है। रेलवे के लिए एपी यादव ने 3 विकेट झटके हैं।