4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल : पुजारा और शेल्‍डन सौराष्ट्र को जीत की राह पर ले आए, टीम फाइनल के करीब

कर्नाटक के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक की ओर से मिले 279 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही है सौराष्ट्र।
2 min read
Google source verification
pujara

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल : पुजारा और शेल्‍डन सौराष्ट्र को जीत की राह पर ले आए, टीम फाइनल के करीब

बेंगलूरु : टीम इंडिया और सौराष्‍ट्र रणजी टीम के लिए दीवार के तौर पर पहचाने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 108) एक बार फिर अपनी रणजी टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए। उन्‍होंने शेल्डन जैक्‍सन (नाबाद 90) के साथ मिलकर नाबाद शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी निभाकर सौराष्ट्र की टीम को रणजी ट्रॉफी के फाइनल की देहरी तक पहुंचा दिया है। आखिरी दिन कोई अनहोनी नहीं हुई तो उसका फाइनल में प्रवेश करना तय माना जा रहा है।

279 के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए बनाए 3 पर 224 रन
कर्नाटक के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक की ओर से मिले 279 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने पुजारा और जैक्‍सन की बदौलत चौथे दिन रविवार को स्टम्प्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना कर लक्ष्‍य को आसान बना दिया है। पांचवें और अंतिम दिन सौराष्ट्र को जीतकर फाइनल में प्रवेश करने के लिए अब सिर्फ 55 रनों की दरकार है और उसके पास सात विकेट और पूरा एक दिन बाकी हैं। अगर वह जीत जाता है तो तीसरी बार फाइनल में कदम रखेगा।

सौराष्‍ट्र की शुरुआत रही बेहद खराब
कर्नाटक से मिले लक्ष्य को हासिल करने उतरी सौराष्ट्र की टीम के लिए दूसरी पारी की शुरुआत बेहद हाहाकारी रही। उसने 23 के स्कोर पर हार्विक देसाई (9), स्नेल पटेल (0) और विश्‍वराज जडेजा (0) का विकेट गंवा दिए।
कर्नाटक की तेज गेंदबाजी जोड़ी अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार ने तीनों विकेट लिए। उन्‍होंने हार्विक को सिद्धार्थ के हाथों आउट कराया तो विनय कुमार ने पटेल और विश्‍वराज को शून्‍य पर पैवेलियन भेजा।

हार की कगार से जीत की देहरी पर डाला
हार की कगार पर पहुंच चुकी सौराष्‍ट्र की टीम को जीत की देहरी तक पहुंचाने का काम पुजारा और शेल्डन की जोड़ी ने किया। उन्‍होंने चौथे विकेट के लिए अटूट दोहरी शतकीय साझेदारी कर दिन का खेल समाप्त होने तक 201 रन जोड़ दिए। पुजारा ने अब तक अपनी पारी में 216 गेंदों का सामना किया है। उन्होंने 14 चौके लगाए। इसके अलावा, शेल्डन ने 205 गेंदें खेलीं और 13 चौके लगाए हैं।