5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणजी ट्रॉफी : बराबरी की टक्‍कर में कर्नाटक के 275 रनों के जवाब में सौराष्ट्र के 7 विकेट पर 227 रन

रोनित के अलावा कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल और अभिमन्यु ने एक-एक विकेट लिए हैं।
2 min read
Google source verification
ranji trophy

रणजी ट्रॉफी : बराबरी की टक्‍कर में कर्नाटक के 275 रनों के जवाब में सौराष्ट्र के 7 विकेट पर 227 रन

बेंगलूरु : कर्नाटक और सौराष्‍ट्र के बीच बेंगलूरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में अभी तक कांटे का मुकाबला चल रहा है। जहां कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 275 रन बनाए तो सौराष्‍ट्र ने स्नेल पटेल (85) की अर्धशतकीय पारी के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को स्टम्प्स तक 7 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। कर्नाटक की ओर ससे रोनित मोर ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए हैं। सौराष्ट्र के अर्पित वसावाडा 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

पहली पारी में कर्नाटक ने बनाए हैं 275 रन
कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में श्रेयस गोपाल (87), श्रीनिवास शरथ (83) और कप्तान मनीष पांडे (62) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 275 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस पारी में सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा कमलेश माकवाना को तीन, धर्मेंद्र जडेजा को दो तथा चेतन सकारिया को एक सफलता मिली।

सौराष्‍ट्र की पारी भी लड़खड़ाई
अपनी पहली पारी खेलने उतरी सौराष्ट्र के टीम की शुरुआत भी अच्‍छी नहीं रही। रोनित ने हार्विक देसाई (16) को पहले विकेट के रूप में कप्‍तान मनीष पांडेय के हाथ में लपकवाया। इसके बाद स्नेल का साथ देने आए विश्‍वराज जडेजा (5) को रोनित ने मैदान पर टिकने नहीं दिया और श्रीनिवास शरथ के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
स्नेल ने तीसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा (45) के साथ 74 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 137 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर श्रेयस गोपाल ने स्नेल का विकेट गिराने के साथ इस साझेदारी को तोड़ दिया। पुजारा ने शेल्डन जैक्सन (46) के साथ 41 रन जोड़े। इसके बाद वह भी अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर आउट हो गए। 223 के स्कोर पर रोनित ने शेल्डन को भी आउट कर सौराष्ट्र का पांचवां विकेट गिराया।
इसी स्कोर पर रोनित ने प्रेरक मांकड को खाता खोलने का मौका दिए बगैर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अर्पित ने कमलेश माकवाना (1) के साथ चार ही रन जोड़े थे कि रोनित ने कमलेश को 227 के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके साथ ही दिन का खेल समाप्त हो गया।
इस पारी में रोनित के अलावा कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल और अभिमन्यु ने एक-एक विकेट लिए हैं।