5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिद खान ने दी थी बिग बैश लीग से हटने की धमकी, अब ऑस्ट्रेलिया के आगे टेके घुटने अपने बयान से पलटा अफगानी स्पिनर

अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली है और खुद को इस टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 2023-24 सत्र के लिए उपलब्ध रखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Aug 2023, 3:32 PM IST

rashid.png

Rashid Khan Withdraws Big bash League Boycott: अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज और पूर्व कप्तान राशिद खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका शानदार खेल नहीं बल्कि बयान है जिससे वो पलट रहे हैं। राशिद ने कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का बहिष्कार करने का फैसला किया था। लेकिन अब राशिद अपने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सामने घुटने टेक दिये हैं और अपने बयान से पलटते हुए आगामी सीजन में खेलने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

अफगानिस्तान के इस स्टार गेंदबाज ने इसी साल जनवरी में बीबीएल से हटने को लेकर धमकी दी थी। यह धमकी उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान टीम के साथ वनडे सीरीज रद्द करने के बाद विरोध जताने के लिए दी थी। राशिद ने कहा था, "मैं यह सुनकर निराश हूं कि ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में हमसे खेलने के लिए श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया है। अगर अफगानिस्तान से खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना खराब है, तो मैं बीबीएल में अपनी उपस्थिति से किसी को भी असहज नहीं करना चाहूंगा। इसलिए, मैं उस प्रतियोगिता में अपने भविष्य पर दृढ़ता से विचार करूंग।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिला क्रिकेट पर रोक लगाने के फैसले का खुलेआम विरोध करते हुए लिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान के राशिद जैसे खिलाड़ियों को बीबीएल में शामिल करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं।

क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के ड्राफ्ट के लिए सबसे हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों में से एक के रूप में अफगान स्पिनर का नाम भी ड्रॉफ्ट में शामिल है। 19 साल की उम्र में बीबीएल 7 में हाईएस्ट विकेट टेकर बनने के बाद राशिद ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अब तक हर सीजन खेला है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस साल 3 सितंबर को होने वाले बीबीएल ड्राफ्ट में, स्ट्राइकर्स को फिर से अफगान लेग स्पिनर को लेने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल