
धोनी को लेकर बयान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए जो किया वो शायद कोई नहीं कर पाएगा। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान शानदार रहा है। कप्तान के तौर पर भी उन्हें बहुत सफलता मिली। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफी जीती। विकेटकीपिंग के लिए भी धोनी को जाना जाता है। विकेटकीपिंग में उनकी मिसाल पेश की जाती है। कई रिकॉर्ड उन्होंने इसमें कायम किए। खैर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने इस बार धोनी को लेकर एक अटपटा बयान दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में साफ-साफ कहा है धोनी बहुत ज्यादा कैच ड्रॉप करते थे। इसके बाद लतीफ को सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस ने भी ट्रोल किया।
राशिद लतीफ ने दिया चौंकाने वाला बयान
राशिद लतीफ के अनुसार, धोनी की कैचिंग बिल्कुल भी सही नहीं थी। वो एक बैट्समैन विकेटकीपर थे। मैं ये भी कहूंगा कि उनका नाम बहुत बड़ा हैं। अगर अन्य विकेटकीपर्स से उनकी तुलना करूं तो उनका प्रतिशत कैच ड्राफ करने के मामले में सबसे आगे हैं। धोनी का कैच ड्रॉपिंग 21 प्रतिशत था। एडम गिलक्रिस्ट 11 प्रतिशत था। मार्क बाउचर शानदार विकेटकीपर थे। धोनी की स्टंपिंग सही थी लेकिन कैचिंग बिल्कुल भी सही नहीं थी।
धोनी का करियर रहा शानदार
धोनी को क्रिकेट में बहुत सफलता मिली। टीम इंडिया के लिए धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले। टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी-20 में 1617 रन उन्होंने बनाए। वनडे में उनका औसत हमेशा से शानदार रहा। धोनी ने अपने करियर में हमेशा पीछे ही बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मुकाबले जीताए। IPL में भी वो 234 मुकाबले खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- जब भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने Asia Cup में बीच मैदान पाकिस्तानी क्रिकेटर को दी गालियां
Published on:
09 Aug 2022 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
