30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को अकेले समेटकर अश्विन ने तोड़ा हरभजन सिंह का ये बड़ा रिकॉर्ड

Ravichandran Ashwin Records : नागपुर टेस्ट में भारत ने कंगारूओं को पारी और 132 रन से धूल चटाई है और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना है। भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में कुल 8 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Feb 2023, 3:50 PM IST

ravichandran-ashwin-became-the-second-indian-bowler-to-take-the-most-test-wickets-in-tests-against-australia.jpg

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को अकेले समेटकर अश्विन ने तोड़ा हरभजन सिंह का ये बड़ा रिकॉर्ड।

Ravichandran Ashwin Records : नागपुर टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से धूल चटाकर चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रविंद्र जडेजा रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट के साथ 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली। वहीं भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में कुल 8 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। भज्जी को पीछे छोड़ अश्विन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।


रविचंद्रन अश्विन ने नागपुर टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच से पहले अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 टेस्ट खेलते हुए 89 विकेट हासिल किए थे। नागपुर टेस्ट में 8 विकेटों के साथ अब उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 टेस्ट में 97 विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 टेस्ट में 95 विकेट हैं।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ही नंबर वन बनने का मौका

अब अश्विन से आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में 111 विकेट हासिल किए थे। उम्मीद है कि अश्विन ने नागपुर टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, अगर अगले तीन मैचों में इसी तरह का प्रदर्शन किया तो वह अनिल कुंबले का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे। क्योंकि अब अश्विन काे कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 15 विकेट की जरुरत है।

यह भी पढ़े - भारत ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1- अनिल कुंबले ने 20 टेस्ट में लिए 111 विकेट

2- आर अश्विन ने 19 टेस्ट में पूरे किए 97 विकेट

3- हरभजन सिंह ने 18 टेस्ट में लिए 95 विकेट

4- कपिल देव ने 20 टेस्ट में लिए 79 विकेट

5- रविंद्र जडेजा ने 13 टेस्ट में लिए 70 विकेट

यह भी पढ़े - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट पर संकट, सामने आई बड़ी वजह