30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट पर संकट, सामने आई बड़ी वजह

IND vs AUS Test Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम के आउटफील्ड पर पिछले महीने से काम चल रहा है, लेकिन मैच से पहले आउटफील्ड पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए इस मैच को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Feb 2023, 1:34 PM IST

ind-vs-aus-3-rd-test-can-shift-from-dharamshala-as-the-stadium-might-not-be-ready.jpg

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट पर संकट, सामने आई बड़ी वजह।

IND vs AUS Test Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अगले महीने से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तीसरे टेस्ट मैच को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इस मैच को किसी अन्य मैदान पर शिफ्ट किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम के आउटफील्ड पर पिछले महीने से काम चल रहा है, लेकिन मैच से पहले आउटफील्ड पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए इस मैच को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला 1 से 5 मार्च तक खेला जाने वाला है।


बीसीसीआई की टीम 1-2 दिन में स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद इस पर निर्णय करेगी कि तीसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा। ज्ञात हो कि धर्मशाला के स्टेडियम में अभी तक एक टेस्ट मैच ही खेला गया है, जो 2017 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही हुआ था। उस मैच में भारत ने जीत हासिल करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था।

बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ काम

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने स्टेडियम में नया ड्रेनेज सिस्टम लगाया था। इस कारण आउटफील्ड को पूरी तरह से रिपेयर किया जाना था। वहीं हाल में ही हिमाचल में बारिश हुई थी। इस कारण स्टेडियम का काम पूरा करने में देरी हुई है।

यह भी पढ़े -रोहित शर्मा ने जब लाइव मैच के दौरान इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को कहा पागल

4 स्टेडियम को बैकअप के रूप में सिलेक्ट

अब बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा मैच किसी अन्य स्टेडियम पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। बीसीसीआई ने इस मैच को कराने के लिए 4 स्टेडियम को बैकअप के रूप में सिलेक्ट किया है, जिनमें राजकोट, पुणे, विशाखापट्टनम और इंदौर के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े - ऋषभ पंत बैसाखी पर आए तो गर्लफ्रेंड ने लुटाया प्यार, कही दिल छू लेने वाली बात