4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आश्विन ने बोला इस्तेमाल करूंगा अपना अनुभव और दूंगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अश्विन ने काउंटी टीम वोस्टरशायर के लिए 4 मैच खेले थे जहां उन्होंने 20 विकेट झटके थे।
2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Jul 19, 2018

Ravichandran Ashwin confident about India's improved show in England Test series

आश्विन ने बोला इस्तेमाल करूंगा अपना अनुभव और दूंगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नई दिल्ली । इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले 1 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए टीम का ऐलान हो गया है । भारत के लिए इंग्लैंड में पहले टी 20 फिर वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गई है । साथ ही एक बार फिर से टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेवारी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के मजबूत और अनुभवी जोड़ी पर होगी ।

आश्विन ने कहा सर्वश्रेष्ठ देने की करूंगा कोशिश-
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुने जाने के बाद आश्विन ने कहा “मैं इंग्लैंड को अच्छी तरह जनता हूँ। यह काफी अच्छी जगह है और वहां जाना मुझे काफी पसंद है। मैं वहां जाकर अच्छा क्रिकेट खेलने की तरफ देख रहा हूँ। यह काफी जरूरी होगा कि हम सीरीज की शुरुआत में ही कंडीशन को समझ उसी के अनुसार खेलें ।”अश्विन ने आगे कहा “मैंने अभी तक जितनी क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट खेली है उनका अनुभव इस्तेमाल करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। इसके साथ ही इस सीरीज से जितना हो सके सीखने की कोशिश भी करूंगा।”


आश्विन के आने से भारतीय टीम को मिलेगी मजबूती -
31 साल के ऑफ स्पिनर अश्विन आज टीम इंडिया के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं । और भारत को इंग्लैंड में वनडे में मिली 1-2 की हार के बाद टेस्ट रैंकिंग में नंबर -1 पर काबिज भारतीय टीम को अपनी प्रतिष्ठा अगर बचानी है तो स्पिनर्स को इंग्लैंड की धरती पर अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा । ऑफ स्पिनर अश्विन इस समय टेस्ट रैंकिंग में 5वें स्थान पर काबिज हैं। इस लिहाज से गेंदबाजी में भी उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है । आश्विन ने गेंद के साथ ही बल्ले के साथ भी कुछ अच्छी पारियां खेल कर खुद को एक अच्छे ऑलराउंडर के रूप में खुद को साबित किया है ।निचले क्रम में उनके होने से भारत की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी ।

शुरुआती तीन टेस्ट के लिए टीम:
विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।