1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC के फाइनल में नहीं खिलाने पर छलका अश्विन का दर्द, जानें क्‍या कहा

Ravichandran Ashwin : भारत के स्‍टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खिलाया गया था। उस मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। डोमिनिका में शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विन का वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खिलाने पर दर्द बाहर आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jul 2023, 11:32 AM IST

ravichandran-ashwin.jpg

WTC के फाइनल में नहीं खिलाने पर छलका अश्विन का दर्द।

Ravichandran Ashwin : भारत के स्‍टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खिलाया गया था। उस मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने कई रेकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। अश्विन ने इस मैच की पहली पारी में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाकर टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विन का वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खिलाने पर दर्द बाहर आया है। आइये जानते हैं कि अश्विन ने क्‍या कहा है?


रविचंद्रन अश्विन ने पहले दिन का खेल खत्‍म होने के बाद कहा कि आजकल काफी ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट हो रहा है, दुनियाभर में लीग क्रिकेट भी खेला जा रहा है। ऐसे में हमें वर्तमान में रहना आवश्‍यक है। वह भी बहुत सारे काम करते हैं, और सिर्फ क्रिकेट से जुड़े हैं। उन्‍होंने कहा कि वह हमेशा वर्तमान में जीने का प्रयास करता हूं। जो वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में हुआ, हम हार गए।

'डब्‍ल्‍यूटीसी का फाइनल नहीं जीतना, बहुत दुखी करने वाली बात'

उन्होंने कहा डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में हमारा नहीं जीतना, मेरे लिए बहुत दुखी करने वाली बात थी। हम दो बार फाइनल में पहुंचकर भी जीत नहीं सके। एक-दो दिन का खेल खराब गया और हम खिताब हार गए। उसके बाद हमें वेस्टइंडीज के दौरे पर डब्‍ल्‍यूटीसी के अगले चरण के लिए आना था। मेरी योजना सीरीज में अच्छी शुरुआत पर थी, जो मैंने और टीम ने किया। मैं लकी हूं कि मेरे लिए स्‍पेल अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें : अश्विन ने डोमिनिका टेस्ट में लगाई रेकॉर्ड की झड़ी, ध्‍वस्‍त किए ये 5 बड़े कीर्तिमान

'मैं नाराज होता तो युवा खिलाडि़यों और मुझमें क्‍या फर्क रहता'

अश्विन ने आगे कहा कि वह इस बात से नाराज नहीं कि डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया। अगर वह ड्रेसिंग रूम में नाराज होते तो उनमें और युवा खिलाड़ी में क्या फर्क रह जाता। उन्होंने दावा किया कि वह मानसिक और शारीरिक तौर पर वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए तैयार थे। अश्विन ने साथ ही कहा कि वह इसके लिए भी तैयार थे कि बाहर बैठना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर तोड़ा 40 साल पुराना ये रेकॉर्ड