
भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमाला मंदिर पहुंचे आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार। (फोटो सोर्स: IANS)
Rajat Patidar and Jitesh Sharma visit Tirumala temple: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के साथ शनिवार को पवित्र तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। ये मंदिर आंध्र प्रदेश में शेषचलम पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। तिरुमाला का वेंकटेश्वर मंदिर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। जहां भगवान वेंकटेश्वर (विष्णु के अवतार) मूर्ति रूप में विराजमान हैं। पाटीदार और जितेश पिछले साल भी सीएसके के खिलाफ मैच से पहले इस मंदिर में गए थे। उस मैच में आरसीबी ने जीत हासिल की थी और पहली बार आईपीएल का खिताब भी जीता था।
बता दें कि रजत पाटीदार हाल ही में पिता बने हैं। वह 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में अच्छे फॉर्म में नजर आए थे। पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली थी। जबकि जितेश शर्मा पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे। सीएसके के खिलाफ वह बड़ी पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे।
आरसीबी ने आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच एसआरएच के खिलाफ खेला था और बेहतरीन जीत दर्ज की थी। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे। आरसीबी ने विराट कोहली के 38 गेंदों पर नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 26 गेंदों पर बनाए 61 रन की बदौलत 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता था। आरसीबी के लिए इस मैच में अनफिट जोश हेजलवुड की जगह खेले न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
आईपीएल 2026 में आरसीबी अपना दूसरा मुकाबला रविवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। सीएसके अपने पहले दो मुकाबले हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है। जबकि आरसीबी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
Published on:
04 Apr 2026 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
