26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 शुरू होने से पहले RCB को बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये बड़ा मैच विनर

IPL 2023 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी एड़ी में चोट के चलते करीब तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, रजत पाटीदार फिलहाल बेंगलुरु के एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने से पहले उन्हें चोट लग गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Mar 2023, 11:14 AM IST

rcb-player-rajat-patidar-will-miss-the-first-half-of-ipl-2023-due-to-injury.jpg

IPL से पहले RCB को बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये बड़ा मैच विनर।

ipl 2023 : आईपीएल के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एड़ी की चोट के कारण आगामी सत्र के कम से कम पहले हॉफ में उनका खेलना संदिग्ध है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रजत पाटीदार फिलहाल बेंगलुरु के एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं और उन्हें अगले तीन हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है। एक एमआरआई स्कैन टूर्नामेंट के दूसरे भाग में उनकी भागीदारी तय करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिविर में शामिल होने से पहले उन्हें चोट लग गई थी और रॉयल चैलेंजर्स के साथ जुड़ने से पहले उन्हें एनसीए की मंजूरी की आवश्यकता होगी।


बता दें कि 29 वर्षीय बल्लेबाज की अनुपस्थिति में आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम गड़बड़ाना तय है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं या फिन एलन या फिर अनुज रावत डु प्लेसिस के साथ ओपनिंग करते हैं। अथवा भारत के पूर्व कप्तान सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं।

फाफ और कोहली के बाद तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

पाटीदार को पिछले साल की मेगा नीलामी में नहीं चुना गया था, लेकिन विकेटकीपर लवनिथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद सीजन के बीच में उन्हें खिलाया गया। रजत पाटीदार डु प्लेसिस और कोहली के बाद आरसीबी के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 152.75 की स्ट्राइक रेट से सात पारियों में 333 रन बनाए।

यह भी पढ़े - पावेल के तूफान में उड़ा अफ्रीका, रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज 3 विकेट से जीती

हेजलवुड के खेलने पर भी संदेह

रजत पाटीदार के अलावा जोश हेजलवुड के खेलने पर भी संदेह है। वह वर्तमान में अकिलीज टेंडोनाइटिस से उबर रहे हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने पहले दो टेस्ट न खेल पाने के बाद फरवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही घर से उड़ान भरी थी। हेजलवुड की फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े -जब शिखर धवन को कराना पड़ा HIV टेस्ट, खोले अपनी निजी जिंदगी के कई राज

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग