20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक हार के बाद RCB ने इस खतरनाक गेंदबाज को टीम से जोड़ा, रीस टोप्ले की लेगा जगह

RCB ने दो चोटिल खिलाड़ियों रीस टॉप्ले और रजत पाटिदार की जगह दक्षिण अफ्रीका के वायने पार्नेल और मीडियाम पेस गेंदबाज विशक विजय कुमार को आईपीएल 2023 के शेष सत्र के लिए चुना है। RCB ने पार्नेल को 75 लाख रुपये के बेस प्राइज़ और विशक को 20 लाख रुपये की कीमत पर टीम से जोड़ा है।
2 min read
Google source verification
rcb_replacement.png

RCB Replacement Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 9वां मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कोलकाता ने बैंगलोर को 81 रन के बड़े अंतर से हराया। इस हार का मुख्या कारण RCB की खराब गेंदबाजी रही। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने एक कडा फैसला लिया है और चोटिल इंग्लिश गेंदबाज रीस टोप्ले की जगह दक्षिण अफ्रीका के एक खतरनाक गेंदबाज को स्क्वाड से जोड़ा है।

RCB ने दो चोटिल खिलाड़ियों रीस टॉप्ले और रजत पाटिदार की जगह नए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है। टीम ने वायने पार्नेल और विशक विजय कुमार को आईपीएल 2023 के शेष सत्र के लिए चुना है। टोप्ले को RCB के सत्र के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लग गयी थी।

रजत पाटीदार एड़ी की चोट के कारण सत्र के RCB के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। वह अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं और टूर्नामेंट के शेष सत्र से बाहर हो गए हैं। पार्नेल ने आईपीएल में 26 मैच खेले हैं। उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइज़ पर RCB ने टीम से जोड़ा है।

पार्नेल ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए कुल 56 टी20, 73 वनडे और 6 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 59, 99 और 15 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 फॉर्मेट में उनकी इकोनॉमी 8.29 की रही है, जबकि बेस्ट बॉलिंग फिगर 30 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

वहीं वैशाक विजय ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है। यह दाएं हाथ के इस मीडियाम पेस गेंदबाज ने 14 टी20 मैचों में सिर्फ 6.92 की इकोनॉमी रेट और 16.04 की बेहतरीन औसत से 22 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका सर्वेश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट हासिल करना रहा था। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी से जुड़ेंगे।