RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का अघोषित नॉकआउट मुकाबला आज शनिवार 18 मई को भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से ये मैच पूरा होना आरसीबी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर ये मैच बारिश से धुला तो आरसीबी का सपना चकनाचूर हो सकता है। वहीं अगर बारिश से ओवर घटाए गए तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कैसे करेगी? आइये आपको बताते हैं इसका पूरा समीकरण क्या है?