4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट आस्‍ट्रेलिया ने 2 बार के विश्‍व कप विजेता कप्‍तान पोटिंग को बनाया आस्ट्रेलिया का सहायक कोच

सीए ने अपनी रिकी पोंटिंग इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच बनाया है।
2 min read
Google source verification
ca

क्रिकेट आस्‍ट्रेलिया ने 2 बार के विश्‍व कप विजेता कप्‍तान पोटिंग को बनाया आस्ट्रेलिया का सहायक कोच

मेलबर्न : साल 2018 आस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए काफी बुरा रहा और विश्‍व कप से पहले इस साल भी उसका प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा है। हां, श्रीलंका के खिलाफ आस्‍ट्रेलिया ने जीत जरूर हासिल की, लेकिन श्रीलंका टीम की हालत भी काफी बुरी है। इसके अलावा पिछले साल उसके दो स्‍टार प्‍लेयर स्‍टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर बॉल टेम्‍परिंग के कारण निलंबित है। उनका निलंबन 29 मार्च को समाप्‍त हो रहा है और अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी कैसी होगी, यह अभी संदेह के दायरे में हैं। इससे पहले उन दोनों के चोटिल होने की खबर भी आ रही है। इस वजह से वह अपनी टीम के लिए नई रणनीति पर विचार कर रहा है। इसी के मद्देनजर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अपनी राष्‍ट्रीय टीम से रिकी पोंटिंग को जोड़ा है। 2003 और 2007 का विश्‍व कप अपनी कप्‍तानी में दिला चुके पोंटिंग को इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच बनाया है। एक दिन पहले ह टीम के सहायक कोच डेविड साकेर ने इस्‍ताफा दे दिया था। वह उनका स्थान लेंगे।

विश्‍व कप से पहले संभालेंगे कार्यभार
पोटिंग आस्ट्रेलिया की भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। पोंटिंग इससे पहले भी कुछ समय के लिए राष्‍ट्रीय टीम के कोचिंग टीम का हिस्‍सा रह चुके हैं। विश्व कप के लिए टीम के कोचिंग समूह का हिस्सा बनने पर पोंटिंग ने खुशी जताई और कहा कि वह पहले भी वनडे और टी-20 टीम के साथ अपने छोटे से कार्यकाल का लुत्फ उठा चुके हैं, पर विश्व कप में टीम के साथ होने के मायने अलग हैं। उन्होंने कहा कि उन्‍हें टीम के मौजूदा खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। वह जानते हैं कि इस साल होने वाले विश्व कप में उनकी टीम को हराना किसी के लिए आसान नहीं होगा। पोटिंग टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर काम करेंगे।

पोंटिंग के टीम से जुड़ने पर लैंगर ने जताई खुशी
आस्‍ट्रेलिया की कोचिंग टीम से रिकी पोंटिंग के जुड़ने पर मुख्‍य कोच जस्टिन लैंगर ने खुशी जताई उन्‍होंने कहा कि पोंटिंग जानते हैं कि विश्व कप जीतने के लिए क्या चाहिए। वह न सिर्फ बल्लेबाजी में मदद करेंगे, बल्कि पूरी टीम के लिए एक अच्छे मेंटोर साबित होंगे।

जुड़ सकते हैं और भी दिग्‍गज
मिली खबर के अनुसार, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) विश्‍व कप से पहले और भी पूर्व प्‍लेयरों को टीम से जोड़ने की योजना पर विचार कर रहा है। उनकी योजना में रिकी पोंटिंग के अलावा स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्ग्राथ और साइमन कैटिच जैसे दिग्गजों राष्ट्रीय टीम के सलाहकार के रूप में चुनने की योजना है। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबटर्स ने जानकारी दी कि उनके पास ज्‍यादा पैसा नहीं है और यह जानते हैं कि पूर्व खिलाड़ियों के पास मोटे वेतन वाले करियर विकल्‍प मौजूद है। लेकिन वे जितना निवेश कर सकते हैं उतना करना चाहते हैं। उन्‍हें लगता है कि उनके पास पूर्व खिलाड़ियों का छोटे कार्यकाल के लिए टीम से जोड़ने का अच्‍छा मौका है। ऐसे भी वे इस स्थिति में नहीं होते हैं कि साल के 52 सप्ताह में कोच बन सकें।