
Virat kohli and ricky ponting
नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड का आगाज 30 मई से इंग्लैंड में होना है और अभी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकि है। माना जा रहा है कि IPL के दौरान ही वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित कर दी जाएगी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि अगर भारत को वर्ल्ड कप जीतना है तो कप्तान विराट कोहली को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
विराट के प्रदर्शन से ही अच्छा होगा भारतीय टीम का प्रदर्शन
पॉन्टिंग ने कहा है कि अगर कोहली का प्रदर्शन विश्वकप के दौरान बेहतर रहा तो भारत को तीसरी बार विश्व विजेता बनने से कोई रोक नहीं सकता। पॉन्टिंग ने आगे कहा कि वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन भी विराट के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि वनडे में विराट कोहली का प्रदर्शन गजब का है। उन्हें कोई भी टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी। उनके पास अच्छे शॉट्स लगाने और बड़ी पारी खेलने की क्षमता है इसलिए इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप का भारत मजबूत दावेदार हो सकता है।
पॉन्टिंग ने इन टीमों को बताया वर्ल्ड का मजबूत दावेदार
रिकी पॉन्टिंग ने विश्वकप में भारत के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल तक पहुंचने की संभावना भी जताई है। पोटिंग ने कहा है कि ये टीमें मुझे अभी सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रही हैं। हालांकि, विश्वकप की कोई भी टीम पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को कमतर नहीं आंकना चाहेगी।
विश्व कप में धोनी का विकल्प हो सकते हैं ऋषभ
इन सबके अलावा रिकी पॉन्टिंग ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को विश्व कप के लिए धोनी का विकल्प बताया है। पॉन्टिंग ने कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह भारतीय टीम में स्थान के प्रबल दावेदार हो जाएंगे।
Published on:
16 Mar 2019 04:34 pm
