बता दें कि केकेआर ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अभ्यास मैच में ही रिंकू सिंह ने हवा निकाल दी। मैच का आखिरी ओवर फेंक रहे मिचेल स्टर्का ने रिंकू सिंह को आगे गेंद फेंकने का प्रयास किया। रिंकू सिंह ने देखा कि गेंद थोड़ी फुलटॉस है तो उन्होंने अपने अंदाज में उसे स्क्वायर लेग की तरफ छक्के के लिए उड़ा दिया। केकेआर के फैन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।