5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषभ पंत खेलेंगे अपना 50वां टेस्ट, एमएस धोनी और सैयद किरमानी के खास क्लब में होगी एंट्री

Rishabh Pant 50th Test match MS Dhoni record: ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ में टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। पंत मैदान में उतरते ही एमएस धोनी के एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे। बतौर विकेटकीपर यह उनका 50वां टेस्ट होगा, जहां वे 100 टेस्ट छक्के भी पूरे कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 05, 2026

Rishabh Pant 50th Test match, Rishabh Pant MS Dhoni record, India vs Afghanistan Test Mullanpur,

ऋषभ पंत (Photo - IANS)

Rishabh Pant 50th Test match MS Dhoni record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शनिवार (6 जून) से एक नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच पंत के करियर का एक बड़ा मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस मैदान पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही पंत, पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक बेहद खास और एलीट क्लब का हिस्सा बन जाएंगे।

एमएस धोनी और सैयद किरमानी के क्लब में एंट्री

28 साल के ऋषभ पंत का बतौर स्पेशलिस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज यह भारत के लिए 50वां टेस्ट मैच होगा। वह भारत के इतिहास में 50 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले केवल तीसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले यह कारनामा केवल एमएस धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) ही कर पाए हैं। पंत ने अब तक अपने 49 टेस्ट मैचों में 42.91 की शानदार औसत से 3476 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

खिलाड़ीमैचरनउच्चतम स्कोर (Best)औसत100 / 50
एमएस धोनी904,87622438.096 / 33
सैयद किरमानी882,75910227.042 / 12
ऋषभ पंत493,476159*42.918 / 18
किरण मोरे491,2857325.700 / 7
फारूख इंजीनियर462,61112131.082 / 16
नयन मोंगिया441,44215224.031 / 6

अगर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें, तो बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के मार्क वाउचर (147 टेस्ट) के नाम है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 96 मैचों के साथ इस लिस्ट में काफी ऊपर हैं।

छक्कों का महा-शतक लगाने का सुनहरा मौका

इस ऐतिहासिक मैच में ऋषभ पंत के पास इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कराने का एक और सुनहरा मौका होगा। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं।

फिलहाल पंत ने 49 टेस्ट की 86 पारियों में 94 छक्के उड़ाए हैं। उन्हें 100 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 6 छक्कों की जरूरत है। टेस्ट इतिहास में अब तक केवल तीन खिलाड़ी, बेन स्टोक्स (136*), ब्रेंडन मैकुलम (107) और एडम गिलक्रिस्ट (100) ही 100 से ज्यादा छक्के लगा सके हैं। पंत के पास इस मैच में वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।