5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs IND : पंत ने कर दिखाया ऐसा कारनामा जो कभी धोनी और साहा भी नहीं कर पाए

ऑस्ट्रेलिया के अलावा पंत ने इंग्लैंड में भी शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों में शतक लगाने वाले पंत दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत से पहले ये कारनामा जेफ्री डू जॉन ने किया था। डू जॉन ने मैनचेस्टर और पर्थ में 1984 में शतक जमाए थे।
2 min read
Google source verification
Rishabh Pant

boxing : लवलीना राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली। ऋषभ पंत की बेहतरीन पारियों की मदद से भारत ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। इस मैच में पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। इस शतक के साथ पंत ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है जिसे कभी महेंद्र सिंह धोनी और रिद्धिमान साहा भी अपने नाम नहीं कर पाए।

ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर -
पंत टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 137 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से ये शतक पूरा किया। पंत ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी फारुख इंजीनियर को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर होने की उपलब्धि हासिल की है। फारुख ने 1967 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक 89 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के अलावा पंत ने इंग्लैंड में भी शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों में शतक लगाने वाले पंत दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत से पहले ये कारनामा जेफ्री डू जॉन ने किया था। डू जॉन ने मैनचेस्टर और पर्थ में 1984 में शतक जमाए थे।

सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर -
इसके अलावा, वह टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर हैं। इस क्रम में दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 224 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर शामिल बुधी कुंदेरन ने 1964 में चेन्नई में ही इंग्लैंड के खिलाफ 192 रनों की पारी खेली थी। पंत पहले विकेटकीपर हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए हैं। नौ मैचों में 15 पारियां खेलते हुए पंत ने यह उपलधि हासिल की है। उन्होंने पूर्व दिवंगत भारतीय विकेटकीपर विजय मांजरेकर को इस क्रम में पछाड़ा है।