3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप 2019: ऋषभ पंत की खराब फील्डिंग को छुपा रहे हैं विराट कोहली, कोच श्रीधर लाएंगे सुधार

ऋषभ पंत ( Rishabh pant ) की फील्डिंग को लेकर भारतीय टीम (Indian Team) के कोच आर श्रीधर ने कहा है कि वो इसमें सुधार करेंगे।

3 min read
Google source verification
Rishabh pant

लंदन।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कई बड़ी चुनौतियों से लड़ते हुए टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। भारत को अब आगे दो बड़े मैच खेलने हैं, जिससे पहले टीम मैनेजमेंट को अपनी हर छोटी गलती को सुधारना होगा। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत की फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है। ये कहना है भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर का।

CWC 2019: ऋषभ पंत के टीम इंडिया में आने से खुश नहीं हैं उनके कोच! दिया ये बयान

ऋषभ की फील्डिंग को छुपा रहे हैं विराट कोहली

टीम इंडिया में शिखर धवन की जगह लेने वाले ऋषभ पंत 4 नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक दो मैचों में ऋषभ ने भले ही कोई बड़ा स्कोर ना बनाया हो, लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। बल्ले से अपना हुनर दिखाने वाला ये खिलाड़ी फील्डिंग में फेल हो रहा है, जिसकी वजह से विराट कोहली यही कोशिश करते हैं कि उन्हें ऐसी जगह लगाया जाए, जहां गेंद कम जाएगा।

World Cup 2019: चहल टीवी पर ऋषभ पंत का खुलासा, इंग्लैंड जाने की खबर सबसे पहले दी थी इस करीबी को

श्रीधर ने किया पंत की खराब फील्डिंग का खुलासा

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के बाद ऋषभ पंत को लेकर श्रीधर ने कहा, 'पंत के साथ काफी काम करने की जरूरत है, उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी सुधार लाना होगा। सबसे पहले पंत को अपनी थ्रो करने की तकनीक को सुधार करना है, हमारी कोशिश उसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की है। इसलिए विराट कोहली और धोनी हमेशा उन्हें सही समय पर सही जगह लगाने के लिए सोचते रहते हैं ताकि उनके अंदर से सर्वश्रेष्ठ निकाला जा सके। पिछले मैच में उन्होंने पांच रन बचाए थे जो हमारे लिए बोनस था। उन्होंने एक कैच भी लिया था।"

IPL 2019: सौरव गांगुली के दुलार पर क्या बोले ऋषभ पंत ? मैच के बाद उठा लिया था गोद में

धोनी और कार्तिक जैसी बात नहीं दिखती पंत में

आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत को बार-बार बाउंड्री लाइन से वापस सर्किल में बुलाया जा रहा था, जिससे साफ है कि वो बाउंड्री लाइन पर रन बचाने में कामयाब नहीं हो रहे थे। पंत बुमराह की गेंद पर एक कैच को पकड़ नहीं पाए थे, जिस पर विराट कोहली नाराज हुए थे। दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के रहते पंत का काम और मुश्किल हो गया है क्योंकि कार्तिक भी विकेटकीपर होने के साथ-साथ अच्छे फील्डर हैं। धोनी भी अच्छी फील्डिंग कर लेते हैं। मैच के दौरान देखा भी गया है कि कार्तिक को को विराट कोहली किसी जगह इस्तेमाल कर लेते हैं।