7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला इंटरव्यू, टीम इंडिया में वापसी को लेकर किया ये खुलासा

Rishabh Pant Interview : टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पहला इंटरव्यू सामने आया है। ऋषभ पंत ने कहा है कि अब वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही रिकवरी कर वह मैदान पर वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों से मिले प्यार का बहुत-बहुत शुक्रिया।

2 min read
Google source verification
rishabh-pant-first-interview-after-the-car-accident-and-health-update.jpg

कार हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला इंटरव्यू, टीम इंडिया में वापसी को लेकर किया खुलासा।

Rishabh Pant Interview : टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रिकवरी कर रहे हैं। हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपनी रिकवरी और टीम इंडिया में वापसी समेत तमाम चीजों पर बात की है। ऋषभ पंत ने कहा है कि अब वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही रिकवरी कर वह मैदान पर वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों से मिले प्यार का बहुत-बहुत शुक्रिया। वह आगामी दिनों में सामने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही कहा कि वह जिस तरह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाएंगे।


ऋषभ पंत ने कहा कि मुझे इस घटना के बाद एक नया नजरिया मिला है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर कोई कुछ खास हासिल करना चाहता है और उसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। लेकिन, इस बीच हम छोटी-छोटी चीजों का आनंद नहीं ले पाते, जिनसे हमें खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कहा कि हादसे के बाद अब मुझे हर दिन दांतों को ब्रश करने और धूप में बैठने पर भी खुशी मिलती है।

कार हादसे से बदल गई मानसिकता

उन्होंने हादसे को याद करते हुए कहा कि हम लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश करने के दौरान ऐसा लगता है कि हमने अपने जीवन में नियमित चीजों को महत्व ही नहीं दिया है। मेरा संदेश यही है कि हर दिन अच्छा महसूस होना भी एक आशीर्वाद ही है। मैंने कार हादसे के बाद इसी मानसिकता को अपनाया है। यह मेरे जीवन की बड़ी सीख है।

यह भी पढ़े - आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ बोले- दिल्ली टेस्ट में आउट होना सबसे बुरा पल

'मेरा जीवन सिर्फ क्रिकेट के लिए'

ऋषभ पंत ने आगे कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि वह क्रिकेट को कितना मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सिर्फ क्रिकेट के लिए ही है। लेकिन, वह अभी अपने पैरों पर वापस खड़े होने पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने पसंदीदा क्रिकेट के लिए इंतजार नहीं कर सकता। उन्होंने अंत में कहा कि वह जल्द ही फिर से सबको खुशी देने के लिए वापस आएंगे।

यह भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि के साथ बिल गेट्स से की मुलाकात, कही बड़ी बात

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग