बीसीसीआई ने जब से सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के लिए नियमों का ऐलान किया है, तब से IPL 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऑक्शन से पहले सभी फैंस की नजर फ्रेंचाइजियों के फैसलों पर टिकी हैं कि कौन सी टीम कौन से खिलाड़ियों को रिटेन करती और किन्हें रिलीज करती है। माना जा रहा है कि कुछ बड़े खिलाड़ी खुद पुरानी टीम छोड़ सकते हैं। उनमें भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। वह फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। इसी बीच ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया है। उनकी इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है।